जयपुर। शासन सचिव महिला एवं बाल विकास महेन्द्र सोनी ने सोमवार को गांधीनगर राजकीय प्राथमिक विद्यालय स्थित आंगनबाड़ी केंद्र (नंदघर) का औचक निरीक्षण किया।
शासन सचिव ने आंगबाड़ी केंद्र पर शौचालय संचालित स्थिति में न होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने आईसीडीएस जयपुर जिला उपनिदेशक महेश शर्मा को निर्देश दिए कि उक्त आंगबाड़ी केंद्र पर शौचालय चालू किया जाए।
महेन्द्र सोनी के द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र पर उपस्थित कार्यकर्ता हेमलता और सहायिका से केंद्र पर कम बच्चों की उपस्थिति के बारे में पूछा गया। इस पर बताया कि 12 बजने वाले हैं, छुट्टी का समय होने वाला है, बच्चों को अभिभावक आकर इस समय तक ले जाते हैं।
शासन सचिव ने बच्चों तथा गर्भवती और धात्री महिलाओं को दी जाने वाली पोषाहार सामग्री का अवलोकन किया। उन्होंने कार्यकर्ता से पोषाहार सामग्री की प्राप्त करने की प्रक्रिया की व्यवहारिक ली।शासन सचिव को कार्यकर्ता ने क्यू आर कोड स्कैन कर, ओ टी पी से पोषाहार सामग्री की प्राप्ति सुनिश्चित की जाती है।
शासन सचिव ने कार्यकर्ता से इस प्रक्रिया में काम आने वाले सॉफ्टवेयर की जानकारी होने की बात पूछी जिस पर कार्यकर्ता पूरी जानकारी नहीं दें सकी। इस पर शासन सचिव ने उपनिदेशक, महेश शर्मा को निर्देश दिए कि कार्यकर्ताओं को मोबाइल संचालन का उचित प्रशिक्षण दिया जाए।
महेन्द्र सोनी ने निरीक्षण के दौरान आंगनबाड़ी केन्द्र पर उपलब्ध पोषाहार को देखा तथा उसकी एंट्री के बारे में जानकारी ली। पोषण ट्रैकर पर की जाने वाली एंट्री के बारे में जानकारी लेकर निर्देश दिए। उन्होंने गैस सिलेंडर की उपलब्धता की जानकारी ली और अन्य व्यवस्थाओं की वस्तु स्थिति को देखा तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए।