वन्यजीव गणना : नाहरगढ़ सेंचुरी के सागर में दिखा मादा बघेरा संग शावक

झालाना लेपर्ड रिजर्व और आमागढ़ लेपर्ड रिजर्व में भी दिखे एनिमल्स

जयपुर। वन्यजीवों की संख्या का आंकलन करने के लिए झालाना लेपर्ड रिजर्व, आमागढ़ लेपर्ड रिजर्व, नाहरगढ सेंचुरी के साथ ही दूसरे वन क्षेत्रों में वाटर होल पद्धति से वन्यजीव गणना की जा रही है। बुधवार सुबह 8 से गुरुवार सुबह 8 बजे तक ये गणना की जाएगी। इस बीच खास बात ये रही है नाहरगढ सेंचुरी स्थित सागर में एक मादा बघेरे के साथ शावक भी कैमरे में कैद हुआ है। इसके साथ ही यहां मायला बाग में भी बघेरा दिखाई दिया।

वहीं दूसरी ओर झालाना लेपर्ड रिजर्व में बघेरा, मोर, नीलगाय के साथ ही दूसरे एनिमल्स भी दिखे। आमागढ़ लेपर्ड रिजर्व में वन्यजीव गणना के दौरान जरख भी दिखा है। झालाना में 11, मुहाना में एक, नाहरगढ सेंचुरी में करीब 15 से अधिक जगहों पर वन्यजीव गणना की जा रही है।

इस बीच एक वीडियो झालाना का बताया जा रहा है। Video में एक बघेरा पेड़ पर आराम फरमा रहा है तो वहीं दूसरा बघेरा नीचे चहल कदमी कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!