सबसे पहला जॉब प्रिंटिंग प्रेस में मिला, अखबार में भी काम किया
जयपुर। होटल क्लार्क्स आमेर में चल रहे जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में सिंगर कैलाश खैर अपनी पुस्तक तेरी दीवानी को लॉन्च करने आए। इस दौरान उन्होंने सिंगर बनने की यात्रा के कई किसी श्रोताओं से साझा की। उन्होंने कहा कि मेरे गानों में जो शब्द है उनके पीछे की कहानियां है तेरी दीवानी। लोगों की रिक्वेस्ट थी कि जो गाने आप गाते है उन्हें कैसे बनाते है, इन्हें बताओं क्योंकि आपके गाने हमारे जीवन से जुड़े है। लोगों की इस मनुहार के लिए दस साल पहले बुक लिखने के बीच अंकुरित हुए थे जो अब बाहर निकले है। जल्द अगली बुक आएगी।
खैर ने संगीत की दुुनिया में आने का श्रेय पिता के आध्यात्मिक गीतों को दिया। खैर ने कहा कि जब पिता गाते थे तो उन्हें ऐसे सुनता था जैसे कोई स्वतंत्र आत्मा को सुन रहा हूं। जिस उम्र में बच्चे साइंस और मैथ में उलझे रहते है उस समय में कला सीख रहा था। गाने की कला के लिए घर छोडऩा पड़ा तो लोगों ने कहा पढ़ता-लिखता है नहीं इसलिए घर से भाग जाता है। उनके इन तानों के कारण सिंगिंग क्लास के बारे में किसी को कहता नहीं था। क्योंकि जब तक कलाकार को पहचान नहीं मिलती वह अपनी पहचान छुपाता है। मेरे साथ भी ऐसा ही हुआ। कोई पूछता क्या करता है तो जवाब देने से बचता था। क्योंकि पश्चिम देशों की तरह भारत में आर्ट को तवज्जों नहीं दी जाती।
शुरुआती दिनों में नहीं मिला कोई काम
सिंगर कैलाश खैर ने सेशन के दौरान लोगों को बताया कि संगीत की दुनिया में इतना डूब गया था कि पढ़ाई-लिखाई ज्यादा नहीं हो पाई। इसका नुकसान यह हुआ कि शुरूआती दिनों में कोई काम नहीं मिला। पहली नौकरी प्रिंटिंग प्रेस में की। इसके बाद कई बड़े अखबारों में काम किया। दिल्ली में ट्रक चलाएं। मगर विषम परिस्थितियों में जज्बा नहीं हारा। बीच-बीच में समय निकालकर स्टेज शोज किए। इस बीच मुंबई स्थित महालक्ष्मी स्टूडियों से कॉमर्शियल विज्ञापनों के लिए जिगंल्स गाने का ऑफर मिला। उस समय पता नहीं था जिंगल्स क्या होते है, स्टूडियों पहुंचा तो उन्होंने कुछ गाने को बोला। पहले घबराया लगा यहां भी रिजेक्शन ही होगा। लेकिन जब गाया तो अंग्रेजी में प्रशंसा हुई। उसके बाद कई कंपनियों के लिए जिगंल्स गाए। जिंगल्स हिट हुए तो फिल्मों में गाने क ऑफर मिला। वर्ष 2006 में करिअर की शुरूआत हुई। खैर कैलाश मेरा पहला एलबम था। जिसमें तेरी दीवानी पहला गाना रिकॉर्ड हुआ। इसके बाद अल्लाह के बंधे गाना मिला उसके बाद तो बॉलीवुड से ऑफर पर ऑफर आए।