सीईआईआर पोर्टल से अब ट्रेस और ब्लॉक होगा खोया मोबाइल, बढ़ेगी साइबर सुरक्षा जागरूकता
जयपुर। डिजिटल युग में तेजी से बढ़ते साइबर अपराधों को रोकने और नागरिकों को सतर्क बनाने के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है। इसी दिशा में सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग, राजस्थान ने ‘मोबाइल खो जाए तो क्या करें’ विषय पर एक उपयोगी और जनहितकारी एडवाइजरी जारी की है।
सीईआईआर से मोबाइल ट्रैक और ब्लॉक करें एडवाइजरी के अनुसार, यदि किसी व्यक्ति का मोबाइल फोन खो जाए या चोरी हो जाए, तो वह http://sancharsaathi.gov.in पोर्टल पर जाकर #CEIR (Central Equipment Identity Register) की सहायता से अपने मोबाइल को ट्रेस और ब्लॉक कर सकता है। यह एक केंद्रीकृत प्रणाली है जो मोबाइल के IMEI नंबर के आधार पर काम करती है।
इस सुविधा के माध्यम से देश के सभी टेलीकॉम नेटवर्क्स पर खोए या चोरी हुए मोबाइल को ब्लॉक किया जा सकता है। यदि कोई अन्य व्यक्ति उस डिवाइस का उपयोग करने की कोशिश करता है, तो उसे ट्रेस कर उसकी लोकेशन पता लगाई जा सकती है। इससे मोबाइल के दुरुपयोग की संभावना समाप्त हो जाती है।
मोबाइल मिल जाने पर उसी पोर्टल के माध्यम से डिवाइस को दोबारा अनब्लॉक भी किया जा सकता है। राज्य सरकार की यह पहल साइबर सुरक्षा को मजबूत बनाने और नागरिकों में डिजिटल सतर्कता को बढ़ाने की दिशा में एक सराहनीय कदम है।
#NewsExpressRajasthan #CyberSafety #DigitalAwareness #CEIRPortal #LostMobileTracking #RajasthanITDept #CyberSecurity #DigitalIndia #OnlineSafety #Sancharsathi #StaySafeOnline
