जलदाय विभाग ने जयपुर शहर के चारदीवारी क्षेत्र के उपभोक्ताओं को दी बड़ी राहत

चारदीवारी क्षेत्र में 23 अक्टूबर को सुबह 5 बजे से शुरू होगी पेयजल की आपूर्ति

जयपुर। जलदाय विभाग ने जयपुर शहर के चारदीवारी क्षेत्र में रहने वाले उपभोक्ताओं को बड़ी राहत प्रदान की है। जयपुर शहर के चारदीवारी क्षेत्र में सुबह 3:30 बजे से होने वाली जलापूर्ति अब 23 अक्टूबर से सुबह 5 बजे से प्रारम्भ होगी। जलदाय विभाग द्वारा चारदीवारी क्षेत्र की पेयजल आपूर्ति की समस्या के समाधान के लिए भू-जल विभाग के कैंपस में नए पम्प हाऊस का निर्माण किया है।

रामनिवास बाग पम्प हाऊस से नए समय के अनुसार होगी पेयजल आपूर्ति

अतिरिक्त मुख्य अभियंता क्षेत्र जयपुर (द्वितीय) शुभॉशु दीक्षित ने बताया कि 23 अक्टूबर से चौकडी पुरानी बस्ती, चौकड़ी तोपखाना क्षेत्र में सुबह 5 बजे से 6:56 बजे तक, चौकड़ी तोपखाना हुजरी क्षेत्र में सुबह 7:15 बजे से 8:49 बजे तक, चौकड़ी गंगापोल क्षेत्र में सुबह 9:15 बजे से 10:25 तक एवं चौकडी मोदीखाना क्षेत्र में सुबह 11 बजे से दोपहर 12:10 बजे तक पेयजल आपूर्ति होगी।

उन्होंने बताया कि चौकडी रामचंद्र क्षेत्र में दोपहर 3 बजे से 3:49 बजे तक, चौकडी घाट क्षेत्र में सांय 4:10 बजे से 5:06 बजे तक, बास बदनपुरा, नरवर पुरी, सूरज कॉलोनी, दीवान कॉलोनी, पंजाबी कॉलोनी क्षेत्र में सांय 5:20 बजे से 6:40 बजे तक, हीदा की मोरी, एचआर कॉलोनी, जियाउद्दीन कॉलोनी, शिकारियों की मोरी, सैयद कॉलोनी, फाजिल शाह कॉलोनी क्षेत्र में सांय 7 बजे से रात्रि 8:15 बजे तक पेयजल की आपूर्ति की जायेगी। उन्होंने बताया कि सिंहद्वार ओएसएचआर में सुबह की सप्लाई अब प्रात: 6:30 बजे से 7:30 बजे तक होगी।

अमानीशाह पम्प हाऊस से इस तरह होगी पेयजल आपूर्ति

अतिरिक्त मुख्य अभियंता ने बताया कि अमानीशाह पम्प हाऊस से होने वाली पेयजल आपूर्ति के समय में भी परिवर्तन किया गया है। अब 23 अक्टूबर से अमानीशाह पम्प हाऊस से  चौकडी पुरानी बस्ती, चौकडी तोपखाना क्षेत्र में सुबह 5 बजे से 6:56 बजे तक एवं 9, 12, 16 सप्लाई जोन (सीकर हाउस, हाजी कॉलोनी, खेतडी हाउस, माली कॉलोनी, नेहरू नगर, श्रीराम कॉलोनी खातीवाड़ा, बापू कॉलोनी संसार चन्द रोड़, स्टेशन रोड, बनीपार्क एवं नसीया क्षेत्र में सुबह 8:15 बजे से 9:15 बजे पेयजल की आपूर्ति की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!