वन मंत्री संजय शर्मा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया बाघिन और शावकों का Video…
जयपुर। नाहरगढ जैविक उद्यान में पिछले दिनों बाघिन रानी ने पांच शावकों को जन्म दिया था। जो पूरी तरह से स्वस्थ बताए जा रहे हैं। मंगलवार को मां और शावकों का एक मन को लुभाने वाला वीडियो सामने आया है। जिसमें बाघिन रानी अपने शावकों के पास बैठकर उन्हें प्यार और दुलार दे रही है। वीडियो में सभी शावक अपनी मां के पास बैठे दिखाई दे रहे हैं।
वन मंत्री संजय शर्मा ने मंगलवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बाघिन रानी और उसके शावकों का एक वीडियो साझा किया है। जिसमें उन्होंने लिखा है नाहरगढ बायोलॉजिकल से अच्छी खबर… बाघिन रानी ने पांच शावकों को जन्म दिया। इनमें एक सफेद और चार गोल्डन शावक हैं।
नाहरगढ जैविक उद्यान में शावकों के होने से यहां भी बाघों के कुनबे में भी बढ़ोतरी हुई है। शावकों को मिलाकर यहां बाघों की संख्या करीब 13 हो गई है।