शुक्र-बुध की युति से बनाएगी लक्ष्मी नारायण राजयोग, कई राशियों की चमकेगी किस्मत

जयपुर। धन, वैभव, ऐश्वर्य और विलासिता के कारक शुक्र मीन राशि में है। अब 27 फरवरी को बुध भी इस राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में शुक्र और बुध की युति होगी, जिससे लक्ष्मी नारायण राजयोग बनेगा। इस राजयोग के प्रभाव से तीन राशियों को शिक्षा, धन, व्यापार और निवेश में मनचाहे परिणामों की प्राप्ति हो सकती है। ज्योतिषाचार्य डॉ. महेन्द्र मिश्रा के अनुसार ज्योतिष शास्त्र में मौजूद सभी ग्रह एक निश्चित अंतराल पर गोचर करते हुए अन्य ग्रहों के साथ युति बनाते हैं। इस दौरान ग्रहों की युति से कई योग भी बनते हैं, जिसका प्रभाव व्यक्ति के जीवन से लेकर देश-दुनिया के कार्यों पर पड़ता है। ज्योतिषियों की मानें तो एक बार फिर दो शक्तिशाली ग्रहों की युति होने वाली है जिससे कुछ राशियों को विशेष लाभ की प्राप्ति संभव है।

मिथुन राशि:
लक्ष्मी नारायण राजयोग आपके लिए बेहद शुभ रहने वाला है। कारोबार में धन लाभ की प्राप्ति संभव है। आत्मविश्वास में वृद्धि होने पर काम समय से मनचाहे तरीके से पूर्ण होंगे। नौकरीपेशा व्यक्तियों को मनचाही सफलता मिल सकती है। इस अवधि में भाग्य का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। कार्यस्थल पर किसी सम्मान की प्राप्ति से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। वेतन में वृद्धि से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। बचत की योजनाएं सफल होंगी। वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा।

धनु राशि:
लक्ष्मी नारायण राजयोग से धनु राशि वालों के ऐश्वर्य में वृद्धि संभव है। भौतिक सुख-सुविधाओं का पूरा लाभ मिलेगा। इस राजयोग के शुभ प्रभाव से आपको धन लाभ के अवसरों की भी प्राप्ति होगी। बौद्धिक क्षमता का विकास होगा। कोई नई व्यावसायिक डील शामिल होने की संभावना है। अविवाहित लोगों को भी इस दौरान विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता के योग है। समाज में भी आपका मान बढ़ता हुआ नजर आएगा। आपको साझेदारी में काम करने से लाभ हो सकता है। घर में किसी महंगी वस्तु को लेकर आ सकते हैं। जीवनसाथी से रिश्ता और मजबूत होगा।  

मीन राशि:
लक्ष्मी नारायण राजयोग मीन राशि के लिए लाभकारी रहने वाला है। आपके भाग्य में वृद्धि के योग है। परिवार में किसी खास की एंट्री होने से खुशियों का संचार होगा। लक्ष्मी नारायण राजयोग के प्रभाव से आपके लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे। निवेश में धन लाभ होने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आप किसी वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। नई संपत्ति की प्राप्ति होगी। रिश्ते और भी मजबूत होंगे। आध्यात्मिक यात्रा का योग बनेगा। सिंगल लोगों के जीवन किसी की एंट्री होने के योग बन रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!