सरिस्का। वन क्षेत्रों में आग लगने की घटनाओं की रोकथाम के लिए शुक्रवार को क्षेत्रीय वन अधिकारी, सरिस्का द्वारा चयनित स्थल कालीघाटी वन क्षेत्र में चार अलग-अलग प्लॉट क्षेत्र (लगभग प्रत्येक 30×40) में Fire Extinguisher, Water Sprayer, Counter fill Method और Fire Beater पद्धति से वन अग्नि रोकथाम के लिए उप वन संरक्षक, बाघ परियोजना सरिस्का के नेतृत्व में प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर वन अग्नि रोकथाम के लिए उपयोग में लिए जाने वाले उपकरण का उपयोग किया गया। इस प्रशिक्षण में सहायक वन संरक्षक, क्षेत्रीय वन अधिकारी, वनपाल, सहायक वनपाल, वनरक्षक व कार्य प्रभारित कर्मकार सहित लगभग 50 प्रतिभागियों ने भाग लिया है।
सरिस्का में स्टाफ को दिया गया प्रशिक्षण
