सरिस्का कैम्पस में किया गया बाघिन एसटी 2 के स्मारक का अनावरण

अलवर/जयपुर। बाघ संरक्षण के लिए जागरूकता और समर्थन को बढावा देने के लिए शनिवार को सरिस्का दिवस, 2025 के अवसर पर सरिस्का परिसर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। बाघिन एसटी-2 (राजमाता) के सरिस्का टाइगर रिजर्व में महती योगदान को देखते हुए सरिस्का कैम्पस में स्मारक अनावरण किया गया। जिसका अनावरण वन मंत्री संजय शर्मा एवं विधायक क्रान्ति प्रसाद मीना द्वारा किया गया।

इस कार्यक्रम में प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक शिखा मेहरा, वन संरक्षक एवं क्षेत्र निदेशक सरिस्का बाघ परियोजना अलवर संग्राम सिंह कटियार तथा बाघ परियोजना सरिस्का के उप वन संरक्षक अभिमन्यु सहारण के साथ ही वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
इसके अलावा सरिस्का बाघ अभयारण्य में बाघ संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले वन कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

इसके साथ ही परियोजना के दूरस्थ और चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों में फील्ड स्टाफ द्वारा किए जा रहे अथक प्रयासों के लिए आवश्यक राशन किट वितरित की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!