जयपुर। वन विभाग, सरिस्का टाइगर रिजर्व में बाघिन #ST-19 ने अलवर बफर रेंज, विशेष रूप से बरेली-बाड़ी क्षेत्र में चार शावकों को जन्म दिया है। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार यह घटना #sariska tiger reserve सरिस्का में बाघ संरक्षण के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। एसटी19 सरिस्का की तीसरी ऐसी बाघिन बन गई है जिसने चार शावकों को जन्म दिया है। इससे पहले ST-12 और ST-22 भी चार-चार शावकों को जन्म दे चुकी हैं।
कैमरा ट्रैप और ग्राउंड पेट्रोलिंग के माध्यम से शावकों की उपस्थिति की पुष्टि की गई है। प्रारंभिक निरीक्षण में बाघिन और शावक स्वस्थ पाए गए हैं। वे अपने प्राकृतिक वातावरण में अच्छी तरह ढल रहे हैं। क्षेत्र को सीमित कर दिया गया है ताकि किसी भी प्रकार की मानवीय हस्तक्षेप से उन्हें सुरक्षा प्रदान की जा सके। विशेष निगरानी दल लगातार क्षेत्र पर नज़र रखे हुए हैं।
यह घटना सरिस्का टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या में वृद्धि और सुरक्षित वातावरण के संकेत देती है। इस बीच वन विभाग ने सभी नागरिकों और मीडिया से अनुरोध किया है कि वे इस संवेदनशील समय में क्षेत्र की शांति बनाए रखें और बाघिन तथा उसके शावकों को किसी प्रकार की परेशानी न होने दें।
#Newsexpressrajasthan #Sariskatigerreserve #Wildlife #Alwarnews #Rajasthannews #Onlinenewsportal #Tigercubnews #Tiger