जयपुर। रणथंभौर टाइगर रिजर्व में बाघिन 2302 द्वारा शावकों को जन्म देने की जानकारी सामने आई है। जानकारी के अनुसार, रणथम्भौर की फलौदी रेंज के देवपुरा वन क्षेत्र में बाघिन ने शावकों को जन्म दिया है। सूचना मिलने के बाद वन विभाग ने इस क्षेत्र में मॉनिटरिंग बढ़ा दी है। वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बाघिन ने तीन शावकों को जन्म दिया है।
बाघिन 2302 ने तीन शावकों को दिया जन्म
