‘अनहद’ में गूंजेगा सितार का जादू, उस्ताद शुजात हुसैन खां देंगे सुरों की प्रस्तुति

11 अक्टूबर को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में होगा कार्यक्रम

पर्यटन विभाग व स्पिक मैके की संयुक्त पहल में ‘अनहद’ श्रृंखला का दूसरा आयोजन

जयपुर। राजस्थान पर्यटन विभाग द्वारा शास्त्रीय संगीत और ललित कलाओं के प्रोत्साहन के लिए शुरू की गई मासिक श्रृंखला ‘अनहद’ की दूसरी कड़ी में इमदादखानी घराने के प्रसिद्ध सितार वादक उस्ताद शुजात हुसैन खां अपनी प्रस्तुति देंगे। यह विशेष कार्यक्रम 11 अक्टूबर शाम 7 बजे राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर, जयपुर में आयोजित होगा।

पर्यटन आयुक्त रुकमणि रियाड़ ने बताया कि इस कार्यक्रम का आयोजन स्पिक मैके के सहयोग से किया जा रहा है। अनहद श्रृंखला हर माह के दूसरे शनिवार को आयोजित की जाएगी, जिससे शास्त्रीय संगीत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।

कार्यक्रम में उस्ताद शुजात खां के साथ तबला वादक उस्ताद जुहेद अहमद खां और शरीफ मुस्तफा तथा ढोलक वादक प्रतीक कुमार संगत करेंगे। गौरतलब है कि शुजात खां का एल्बम ‘द रेन’ वर्ष 2004 में ग्रैमी अवॉर्ड के लिए नामांकित हुआ था। उनकी वादन शैली में परंपरा और नवाचार का सुंदर समन्वय देखने को मिलता है, जो हर संगीत प्रेमी के दिल को छू लेता है।

#NewsExpressRajasthan #AnhadSeries #SitarSymphony #UstadShujaatHussainKhan #RajasthanTourism #SpicMacay #IndianClassicalMusic #JaipurEvents #CulturalHeritage #LiveSitar #MusicOfIndia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!