निवेश, नवाचार, सुरक्षा, डिजिटल सुविधा और थीम आधारित पर्यटन पर विशेष फोकस

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रवासी राजस्थानी दिवस पर किया नीति का विमोचन

जयपुर। राजस्थान सरकार ने प्रवासी राजस्थानी दिवस के अवसर पर नई राजस्थान पर्यटन नीति–2025 जारी कर राज्य के पर्यटन परिदृश्य को नई उड़ान देने का संकल्प प्रदर्शित किया। जयपुर के सीतापुरा स्थित जेईसीसी में आयोजित विशेष सत्र में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नीति जारी करते हुए कहा कि यह दस्तावेज़ राज्य को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर अग्रणी बनाने वाला दूरदर्शी रोडमैप है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह नीति निवेश, नवाचार, रोजगार और सामुदायिक सहभागिता को व्यापक गति देगी तथा विकसित राजस्थान 2047 के विज़न को साकार करने में अहम भूमिका निभाएगी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि पर्यटन नीति के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए समर्पित पॉलिसी इम्प्लीमेंटेशन यूनिट बनाई जाएगी। साथ ही पीपीपी मॉडल, सिंगल वेब पोर्टल, डिजिटल मॉनिटरिंग और प्रतिवर्ष पर्यटन पुरस्कार जैसे प्रावधान उद्योग को मजबूत आधार देंगे। विद्यार्थियों के लिए स्कॉलरशिप और कौशल प्रोत्साहन भी नीति का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि यह नीति राजस्थान को विश्व–स्तरीय, सुरक्षित और पर्यटक अनुकूल राज्य के रूप में स्थापित करने का संकल्प है। उन्होंने बताया कि धार्मिक पर्यटन, एस्ट्रो–टूरिज्म, एडवेंचर, वेलनेस और डिजिटल अनुभव आधारित टूरिज्म जैसे नए क्षेत्रों को गति दी जाएगी। विशेष पर्यटन क्षेत्रों, धार्मिक सर्किट, थ्रीडी स्कैनिंग, वीआर, लाइट–एंड–साउंड शो, डिजिटल संग्रहालय और नए प्रचार–माध्यमों से पर्यटक अनुभव को आधुनिक रूप दिया जाएगा।

हॉप–ऑन–हॉप–ऑफ बस सेवा, प्रीपेड टैक्सी बूथ, ई–सेगवे, रेंटल साइकिल, राजस्थान ट्रैवल कार्ड और 24×7 सुरक्षा प्रणाली जैसे प्रावधान पर्यटक सुविधा और सुरक्षा को मजबूत करेंगे। जिला स्तर पर डीटीडीसी और डीएमओ प्रबंधन को सुचारु बनाएंगे।

#NewsExpressRajasthan #RajasthanTourismPolicy2025 #IncredibleRajasthan #GlobalTourismHub #TravelRajasthan #TourismReform #DigitalTourism #CulturalRajasthan #ExploreRajasthan #NewTourismEra #Vision2047

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!