जयपुर। सरिस्का के कर्मचारियों की ओर से रणथंभौर में बाघ के हमले में जान गंवाने वाले रेंजर देवेंद्र चौधरी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कर्मचारियों ने सरकार से मांग की है कि वन कर्मचारियों के साथ आए दिन हो रहे हादसों से संज्ञान लें और वन कर्मचारियों को संसाधन उपलब्ध कराए जाए। साथ ही वन कर्मचारी की 15 सूत्री मांगों पर विचार कर तुरंत प्रभाव से उन्हें लागू किया जाए। रणथंभौर की घटना से कर्मचारियों में आक्रोश है। उनका कहना है कि शीघ्र ही उनकी मांगपत्र पर विचार किया जाना चाहिए और रेंजर देवेंद्र चौधरी को शहीद का दर्जा दिया जाए। वहीं नियम अनुसार उन्हें मुआवजा और अन्य पैकेज दिए जाए।
सरिस्का में कर्मचारियों ने रेंजर देवेंद्र चौधरी को दी श्रद्धांजलि
