मई-जून 2026 में होगा फील्ड कार्य, प्रशिक्षण कार्यक्रम भी तय; तत्काल नियुक्ति को लेकर फैली भ्रांतियों पर विभाग ने दी सफाई
जयपुर। जनगणना 2027 को लेकर तैयारियां अब तेज हो गई हैं और प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं मकान गणना) के लिए राज्यभर में लगभग 1.7 लाख कर्मियों को प्रगणक एवं पर्यवेक्षक के रूप में चिन्हित किया जा रहा है। इस संबंध में विभिन्न विभागों और कार्यालयों से कर्मचारियों की सूचियां एकत्रित करने का कार्य जारी है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, चयनित कर्मियों द्वारा 16 मई 2026 से 14 जून 2026 तक फील्ड कार्य किया जाएगा। इससे पहले अप्रैल 2026 के अंतिम सप्ताह से 15 मई 2026 तक विभिन्न चरणों में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें सभी प्रगणकों और पर्यवेक्षकों की भागीदारी अनिवार्य होगी।
इसी बीच तत्काल नियुक्ति और उपस्थिति को लेकर चल रही खबरों को लेकर जनगणना कार्य निदेशालय ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल केवल चयन, नियुक्ति और प्रशिक्षण से जुड़ी प्रक्रिया ही चल रही है। अभी किसी भी कर्मचारी की फील्ड में वास्तविक तैनाती नहीं की गई है।
विभाग ने यह भी स्पष्ट किया कि तय समयानुसार ही सभी गतिविधियां संचालित होंगी, जिससे अन्य शासकीय कार्य प्रभावित न हों और जनगणना का कार्य सुचारू रूप से संपन्न हो सके।
#NewsExpressRajasthan Census2027 #जनगणना2027 #IndiaCensus #GovernmentUpdate #PublicAdministration #FieldWork #TrainingProgram #BreakingNews #IndiaNews #OfficialUpdate #SurveyWork #GovtJobs #DataCollection #AdministrativeNews #PolicyUpdate
