पेंशन धारक सावधान, जीवन प्रमाण पत्र अपडेट के बहाने साइबर ठगी का नया जाल

राजस्थान पुलिस की साइबर सुरक्षा एडवाइजरी, ओटीपी या रिमोट एक्सेस कभी न करें साझा, तुरंत करें रिपोर्ट

जयपुर। राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम शाखा ने पेंशन धारकों को ठगने के बढ़ते मामलों को देखते हुए एक महत्वपूर्ण साइबर सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे जीवन प्रमाण पत्र Life Certificate को अपडेट करने के नाम पर किसी भी कॉल या ऑनलाइन लिंक पर भरोसा न करें।

उपमहानिरीक्षक पुलिस साइबर क्राइम विकास शर्मा ने बताया कि ठग खुद को पेंशन निदेशालय का कर्मचारी बताकर कॉल करते हैं और पेंशन धारकों से उनकी व्यक्तिगत और बैंकिंग जानकारी मांगते हैं। उसके बाद वे ओटीपी साझा करने या फर्जी ऐप जैसे AnyDesk, QuickSupport डाउनलोड करने के लिए कहते हैं। जैसे ही पीड़ित यह गलती करता है, उसके मोबाइल या कंप्यूटर का रिमोट एक्सेस जालसाजों के पास पहुंच जाता है, जिससे वे बैंक खाते से सारी रकम तुरंत निकाल लेते हैं।

सुरक्षा के उपाय
राजस्थान पुलिस ने स्पष्ट किया है कि पेंशन निदेशालय कभी भी फोन पर जीवन प्रमाण पत्र अपडेट करने के लिए संपर्क नहीं करता। यह प्रक्रिया केवल अधिकृत ई-मित्र केंद्रों के माध्यम से या आधिकारिक वेबसाइट https://jeevanpramaan.gov.in पर ही की जाती है।

नागरिकों से अपील की गई है कि वे किसी भी अज्ञात व्यक्ति को ओटीपी, पेंशन आईडी या बैंक जानकारी साझा न करें। यदि कोई संदिग्ध कॉल मिले या दबाव बनाया जाए, तो तुरंत कॉल काटकर इसकी सूचना निकटतम पुलिस स्टेशन, साइबर पुलिस स्टेशन या हेल्पलाइन नंबर 1930 पर दें।

#NewsExpressRajasthan #CyberSecurity #OnlineFraudAlert #PensionScam #StayCyberSafe #DigitalSafety #RajasthanPolice #CyberCrimeAwareness #OTPFraud #RemoteAccessScam #ElderSafety #OnlineSecurityTips #ProtectYourData #CyberAwareness #SecureIndia #StayAlertStaySafe

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!