उत्कृष्ट कार्य करने वाले वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी होंगे सम्मानित

जयपुर। 15 अगस्त को वन विभाग के 20 उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए गठित विभागीय समिति की बैठक 5 अगस्त को आयोजित की गई थी। जिसमें अधिकारियों एवं कर्मचारियों के नामों पर मुहर लगाई गई। ऐसे में 15 अगस्त को अरण्य भवन में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम में इन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

इन्हें किया जाएगा सम्मानित
अशोक कुमार जैन (उप वन संरक्षक), प्रदीप कुमार (उप वन संरक्षक), राजेश वशिष्ठ (एनालिस्ट कम प्रोग्रामर), डॉ. चन्द्रप्रकाश मीणा (वरिष्ठ पशुचिकित्सा अधिकारी), वंदना सिंह गुर्जर (लेखाधिकारी), सुधीर कुमार पारीक (अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी), संजू कुमार शर्मा (क्षेत्रीय वन अधिकारी, द्वितीय) झालावाड़, कृष्णेन्द्र सिंह (सहायक लेखाधिकारी), गोविन्द मीणा (सहायक प्रोग्रामर), धर्मेन्द्र सिंह शेखावत (सहायक प्रशासनिक अधिकारी), ललित कुमार जागा (सहायक प्रशासनिक अधिकारी), ललित किशोर बैरवा (सहायक प्रशासनिक अधिकारी), राजगुरु परमार (सहायक प्रशासनिक अधिकारी), जितेन्द्र सिंह गुर्जर (सहायक प्रशासनिक अधिकारी), सोहन लाल प्रजापत (सहायक वनपाल), राजाराम मीणा (सहायक वनपाल), बोदूराम (वाहन चालक), विकास मीणा (कनिष्ठ सहायक), धनेश (कनिष्ठ सहायक) और नरेश मिरोठी (चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी)।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!