शॉर्ट सर्किट से सफारी बस में लगी आग, धुआं उठते ही वायरलेस पर दी सूचना, रेस्क्यू टीम की तत्परता से सभी सैलानी सुरक्षित
जयपुर। जयपुर की लॉयन सफारी में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब सैलानियों से भरी सफारी बस में अचानक आग लग गई। सफारी के बीच बस से धुआं उठता देखकर गाइड ने बिना देर किए वायरलेस पर सूचना भेजी। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके की ओर रवाना हुई।
जंगल के बीच शेर की मौजूदगी के कारण सैलानियों को बस से बाहर नहीं उतारा जा सकता था। ऐसे में रेस्क्यू टीम की तेजी ही बड़ा हादसा होने से रोकने में निर्णायक साबित हुई। टीम ने सुरक्षित दूरी बनाते हुए बस के आसपास सुरक्षा घेरा तैयार किया और सभी सैलानियों को व्यवस्थित तरीके से बाहर निकाला।
गनीमत रही कि आग फैलने से पहले ही सभी सैलानी पूरी तरह सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि बस में लगी आग का कारण शॉर्ट सर्किट था।
#LionSafari #SafariRescue #TouristSafety #BusFireIncident #QuickResponse #ForestTeam #DisasterAverted #JaipurSafari #SafetyFirst #WildlifeAlert
