समन्वय का ग्रन्थ है महाभारत : मनोज कुमार

जयपुर। अखिल भारतीय साहित्य परिषद् जयपुर राजस्थान की ओर से शिक्षा संकुल परिसर में पुस्तक विमोचन एवं परिचर्चा का आयोजन किया गया। लेखक याजवेंद्र यादव की पुस्तक महासंग्राम तक यात्रा और धर्मेंद्र ‘धकू’ की कौतुक ताना पर सार्थक परिचर्चा हुई। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य वक्ता अखिल भारतीय साहित्य परिषद के सह संगठन मंत्री मनोज कुमार ने कहा प्रवृत्तियां भिन्न भिन्न प्रकार की होती हैं। बुराई कभी असुरों, कभी कौरवों तो कभी कलयुगी वैमनस्य के रूप में हमारे सामने आती है। आज का महाभारत इसी वैमनस्यता के विररुद्ध है।

लेखक याजवेंद्र ने महाभारत के पात्रों को लेकर जो विवेचना की है, यह एक प्रकार से महाग्रन्थ का सार है। उन्होंने कहा महाभारत ही हमारे महाकाव्य गीता का जनक है। इसकी महत्ता आज भी प्रासंगिक है। युवाओं को महाभारत से अवश्य कुछ शिक्षा लेनी चाहिए, जिसमे यह पुस्तक मार्गदर्शक साबित होगी।

इससे पहले कार्यक्रम के प्रारम्भ में अतिथियों का सम्मान पौधा देकर किया गया। इस दौरान साहित्य परिषद के प्रदेश संगठन मंत्री विपिन, साहित्य परिषद के प्रदेश महामंत्री केशव कुमार शर्मा, विभाग मंत्री विकास बागड़ा साहित्य कई साहित्यकार एवं पाठक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!