जयपुर। झालाना लेपर्ड रिज़र्व एक बार फिर रोमांचक नज़ारों से गूंज उठा, जब जंगल के किंग लेपर्ड ‘राणा’ ने अपने शिकार के साथ शानदार एंट्री मारी। आज सुबह जंगल में वन्यजीव प्रेमियों को ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सबको हैरान कर दिया। राणा एक ऊंचे पेड़ पर हिरण के शिकार को मुंह में दबोचे नजर आया।
जंगल के नियमों में एक है ‘शिकार किया, तो बचाना भी पड़ेगा’
राणा ने भी यही किया। जंगल में अन्य मांसाहारी एनिमल्स से अपने शिकार को बचाने के लिए वह उसे पेड़ पर चढ़ा ले गया। यह नज़ारा न सिर्फ राणा की ताकत, बल्कि उसकी जंगल की समझदारी भी दिखाता है।
शिकारी की रणनीति, सिर्फ सिर का हिस्सा बचा था
क्षेत्रीय वन अधिकारी जितेंद्र सिंह शेखावत के अनुसार, राणा ने आज एक हिरण का शिकार किया था। जब वन्यजीव प्रेमियों ने उसे देखा, तब शिकार का केवल सिर का हिस्सा ही बचा हुआ था। राणा उसे सावधानी से पेड़ पर ले जाता दिखाई दिया। इस दृश्य को कैमरे में कैद करने वाले पर्यटकों ने कहा ‘ऐसा नज़ारा रोज़ नहीं देखने को मिलता।’
झालाना में बढ़ रही है वाइल्डलाइफ एक्टिविटी
हाल के दिनों में झालाना में लेपर्ड, हाइना और सियार जैसे एनिमल्स की गतिविधि बढ़ी है। यह रिज़र्व अब शहर के बीचोंबीच वाइल्डलाइफ लवर्स के लिए रोमांचक सफारी डेस्टिनेशन बन चुका है।
#NewsExpressRajasthan #JhalanaLeopardReserve #LeopardRana #WildlifeMoments #NaturePower #JungleKing #RanaTheLeopard #WildlifePhotography #AmazingWildlife #NatureLovers #JhalanaSafari
