कहा मैंने फिल्मों में सिर्फ अमिताभ बच्चन को ही दिया ‘विजय’ नाम
मुंबई। कौन बनेगा करोड़पति सीजन 17 में इस बार दर्शकों को मिलेगा एक खास तोहफा, जब बॉलीवुड के दिग्गज गीतकार और लेखक जावेद अख्तर अपने बेटे फरहान अख्तर के साथ शो में नजर आएंगे। यह एपिसोड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन के 83वें जन्मदिन के जश्न के रूप में खास अंदाज में पेश किया जाएगा।
एपिसोड के दौरान, जावेद अख्तर ने बिग बी से जुड़ा एक दिलचस्प राज़ साझा किया। उन्होंने बताया कि अपने लेखन करियर में उन्होंने सिर्फ अमिताभ बच्चन के किरदारों को ही ‘विजय’ नाम दिया है। मुस्कुराते हुए जावेद साहब ने कहा कि मैंने अपने किसी और हीरो का नाम विजय नहीं रखा। ये नाम सिर्फ अमिताभ के लिए ही था।
‘जंजीर’, ‘दीवार’, ‘त्रिशूल’ और ‘डॉन’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में अमिताभ का किरदार ‘विजय’ न सिर्फ नाम बल्कि एक प्रतीक बन गया संघर्ष, शक्ति और न्याय का। यह नाम और यह किरदार आज भी भारतीय सिनेमा में “एंग्री यंग मैन” की पहचान के रूप में जिंदा है।
कौन बनेगा करोड़पति 17 का यह खास एपिसोड आज रात 10 अक्टूबर को सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और सोनी LIV पर प्रसारित किया जाएगा।
#NewsExpressRajasthan #KBC17 #AmitabhBachchan #JavedAkhtar #FarhanAkhtar #VijayLegacy #BollywoodLegends #AngryYoungMan #IndianCinema #SonyEntertainmentTelevision #IconicRoles
