‘कांतारा: चैप्टर 1’ ने रचा नया इतिहास, 427 करोड़ की धमाकेदार कमाई का दिल्ली में मनाया गया जश्न!

ऋषभ शेट्टी और टीम की मौजूदगी में दिल्ली में हुआ समारोह

महज छह दिनों में 427 करोड़ पार, अब 500 करोड़ की ओर कदम बढ़ा रही फिल्म

नई दिल्ली। होम्बले फिल्म्स की मेगा ब्लॉकबस्टर ‘कांतारा: चैप्टर 1’ ने भारतीय सिनेमा में सफलता की नई मिसाल कायम कर दी है। रिलीज़ के मात्र छह दिनों में 427 करोड़ की कमाई के साथ फिल्म ने न सिर्फ दर्शकों के दिलों को जीता, बल्कि विश्व स्तर पर भी भारतीय सिनेमा की प्रतिष्ठा को ऊंचा किया है। इस उपलब्धि का जश्न मनाने के लिए पूरी टीम दिल्ली में एक कार्यक्रम में शामिल हुई।

इस मौके पर ऋषभ शेट्टी, रुक्मिणी वसंत, सह-निर्माता चालुवे गौड़ा, संगीतकार अजनिश लोकनाथ, सिनेमैटोग्राफर अरविंद कश्यप, डिस्ट्रीब्यूटर अनिल ठडानी, और कॉस्ट्यूम डिजाइनर प्रगति शेट्टी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान फिल्म की शानदार सफलता और टीम के समर्पण की सराहना की गई।

फिल्म ने न सिर्फ 2022 की ‘कांतारा’ की लाइफटाइम कमाई को पीछे छोड़ा है, बल्कि अब यह 500 करोड़ के आंकड़े को पार करने की दिशा में तेजी से बढ़ रही है। फिल्म की कलात्मक टीम में संगीत निर्देशक बी. अजनिश लोकनाथ, छायाकार अरविंद कश्यप और प्रोडक्शन डिज़ाइनर वीनेश बंगालन ने मिलकर फिल्म को तकनीकी और भावनात्मक ऊंचाइयों तक पहुंचाया है।

2 अक्टूबर को रिलीज़ हुई ‘कांतारा: चैप्टर 1’ कन्नड़, हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम, बंगाली और अंग्रेज़ी सहित कई भाषाओं में प्रदर्शित हो रही है। भारतीय लोककथाओं, आस्था और आधुनिक फिल्म निर्माण तकनीकों का संगम यह फिल्म न केवल एक मनोरंजक अनुभव है, बल्कि भारतीय संस्कृति की आत्मा को भी सशक्त रूप से प्रस्तुत करती है।

#NewsExpressRajasthan #KantaraChapter1 #RishabShetty #HombaleFilms #IndianCinema #BoxOfficeRecords #CulturalEpic #SouthIndianCinema #KantaraSuccess #CinematicJourney #IndianCultureOnScreen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!