‘सृजन द स्पार्क’ के मंच पर मिला डॉ. एल. सुब्रमण्यम को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड 2025
‘हवा हवाई’ और ‘प्यार हुआ छुपके से’ पर झूम उठा बिड़ला सभागार, सृजन द स्पार्क जयपुर ने रचा संगीतमय इतिहास
जयपुर। गुलाबी नगरी शनिवार की रात संगीत और संस्कृति के रंगों में सराबोर हो उठी, जब सृजन द स्पार्क जयपुर चैप्टर की ओर से बिड़ला सभागार में ‘अ मेलोडियस इवनिंग विद कविता कृष्णमूर्ति’ का आयोजन किया गया। पद्मश्री गायिका कविता कृष्णमूर्ति ने ‘आज मैं ऊपर आसमां नीचे’, ‘काहे छेड़ मुझे’ और ‘धीमे-धीमे गाऊं’ जैसे अपने सदाबहार गीतों से ऐसा सुरमय माहौल बनाया कि दर्शक तालियों और उत्साह से झूम उठे।
भारतीय संगीत को विश्व पटल पर प्रतिष्ठा दिलाने वाले पद्मविभूषण डॉ. एल. सुब्रमण्यम को इस अवसर पर ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड 2025’ से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में पूर्व आईपीएस प्रसन्ना खमेसरा, राजेश नवलखा, सुरेश ढड्ढा, राजीव नागौरी सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
#NewsExpressRajasthan #KavitaKrishnamurtiNight #SrujanTheSpark #JaipurMelodies #DrLSubramaniam #LifetimeAchievementAward #IndianClassicalMusic #JaipurEvents #MusicalEvening #BirlaAuditorium #CulturalIndia
