अलवर में नमोवन बायोडायवर्सिटी पार्क का लोकार्पण

जयपुर। अलवर जिले में पर्यटन विकास को नई दिशा देने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव और वन राज्यमंत्री संजय शर्मा ने प्रतापबंध स्थित नमोवन बायोडायवर्सिटी पार्क के 68 लाख रुपए की लागत से हुए रिनोवेशन और विकास कार्यों का लोकार्पण किया।

कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री यादव ने कहा कि अलवर में पर्यटन की असीम संभावनाएं हैं, जिन्हें विश्व पटल तक ले जाने का लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि सरिस्का टाइगर रिजर्व, महाराजा भर्तृहरि धाम और नाइट ट्यूरिज्म जैसी परियोजनाओं पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। साथ ही, ईको-ट्यूरिज्म को बढ़ावा देने और पशु-पक्षियों के संरक्षण हेतु रेस्क्यू सेंटर स्थापित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

वन राज्यमंत्री संजय शर्मा ने कहा कि अलवर की प्राकृतिक सुंदरता, पहाड़, झीलें और ऐतिहासिक धरोहर इसे एक अद्वितीय पर्यटन स्थल बनाती हैं। उन्होंने बताया कि नगर वन, मातृ वन, बायोलॉजिकल पार्क और नमोवन पार्क को और आकर्षक स्वरूप दिया जा रहा है। यहां तारामंडल निर्माण और नाइट ट्यूरिज्म की शुरुआत भी शीघ्र होगी।

इस अवसर पर अलवर जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला, जिला अध्यक्ष अशोक गुप्ता सहित अनेक जनप्रतिनिधि और नागरिक उपस्थित रहे।

#NewsExpressRajasthan #NamoVanPark #AlwarTourism #EcoTourism #WildlifeConservation #GreenIndia #BiodiversityPark #SustainableTourism #ExploreRajasthan #BhupenderYadav #SanjaySharma #AlwarDevelopment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!