जयपुर। वन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने गुरुवार को विधानसभा में कहा कि करौली जिले में विगत तीन वर्षों में वन संरक्षण के 365 कार्य किए गए हैं। उन्होंने बताया कि उप वन संरक्षक करौली के अधीन रेंजों में 45 ग्राम वन सुरक्षा एवं प्रबंध समितियां क्रियाशील हैं और उप वन संरक्षक एवं उप क्षेत्र रणथम्भौर बाघ परियोजना द्वितीय करौली के अधीन 23 ईको डवलपमेंट कमेटी क्रियाशील हैं।
वन राज्य मंत्री प्रश्नकाल में विधायक हंसराज मीना द्वारा इस संबंध में पूछे गए मूल प्रश्न का जवाब दे रहे थे। उन्होंने विगत 3 वर्षों में समितियों द्वारा किए गए कार्यों का विवरण सदन के पटल पर रखा।
करौली जिले में विगत तीन वर्षों में वन संरक्षण के 365 कार्य किए गए हैं : वन राज्य मंत्री
