विधानसभा में 21 और 24 अक्टूबर को अवकाश घोषित

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के फैसले से कर्मचारियों में उत्साह की लहर

जयपुर। राजस्थान विधानसभा सचिवालय में दीपावली पर्व के मौके पर कर्मचारियों को बड़ी सौगात मिली है। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने पांच दिवसीय त्योहार को देखते हुए 21 और 24 अक्टूबर को अवकाश घोषित किया है। यह निर्णय विधानसभा कर्मियों की सुविधा और पारिवारिक समय को महत्व देते हुए लिया गया है।

इस संबंध में आदेश विधानसभा के प्रमुख सचिव भारत भूषण शर्मा द्वारा शुक्रवार को जारी किए गए। आदेश मिलते ही सचिवालय कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई। कर्मचारियों और उनके परिजनों ने इस निर्णय के लिए विधानसभा अध्यक्ष का आभार जताया है।

कर्मियों ने कहा कि अब वे दीपावली को पूरे परिवार के साथ हर्षोल्लास से मना सकेंगे। विशेषकर वे कर्मचारी जो जयपुर से बाहर के रहने वाले हैं, अब अपने गांव जाकर त्योहार को और भी बेहतर ढंग से मना पाएंगे।

#NewsExpressRajasthan #DiwaliCelebrations #RajasthanAssembly #HolidayAnnouncement #EmployeeWelfare #FestiveJoy #VasudevDevnani #RajasthanNews #WorkLifeBalance #AssemblyHolidays #HappyEmployees

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!