हरमनप्रीत कौर दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर, जिनका बनेगा वैक्स स्टैच्यू

जयपुर। जयपुर वैक्स म्यूजियम में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर की लाइफ-साइज़ मोम प्रतिमा के निर्माण की प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू हो गई है। इस ऐतिहासिक कदम के साथ हरमनप्रीत दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर बन गई हैं, जिनकी मोम प्रतिमा तैयार की जा रही है।

म्यूजियम की टीम ने उनसे मुलाकात कर करीब डेढ़ घंटे तक विस्तृत बॉडी मेज़रमेंट, फोटो और वीडियो शूट किया। इस दौरान हरमनप्रीत बेहद सहज, विनम्र और सहयोगी रहीं। म्यूजियम के संस्थापक अनूप श्रीवास्तव ने बताया कि हरमनप्रीत ने अपनी वैक्स प्रतिमा को लेकर खासा उत्साह दिखाया।

उन्होंने अपने परिवार के साथ प्रतिमा के अनावरण समारोह में आने का वादा भी किया और मोम से प्रतिमा बनाने की प्रक्रिया को जानने में गहरी रुचि जताई। म्यूजियम स्थित भव्य शीश महल की उन्होंने विशेष सराहना की।

अनूप श्रीवास्तव ने कहा कि म्यूजियम की नीति प्रेरणादायक व्यक्तित्वों की प्रतिमाएं बनाना है, न कि विवादित या मात्र लोकप्रिय हस्तियों की। हरमनप्रीत कौर का संघर्ष और उपलब्धियां निश्चित रूप से युवतियों और देशभर के खेलप्रेमियों को प्रेरित करेंगी। म्यूजियम में पहले से ही सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, एम.एस. धोनी, साइना नेहवाल और संदीप सिंह जैसी खेल हस्तियों की प्रतिमाएं मौजूद हैं।

#NewsExpressRajasthan #HarmanpreetKaur #JaipurWaxMuseum #WaxStatue #HistoricHonor #WomenInCricket #InspiringIcons #HarmanpreetWaxFigure #CricketLegend #PrideOfIndia #WaxArtistry #IndianSportsIcons #MakingHistory

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!