जयपुर। रणथंभौर टाइगर रिज़र्व के कुंडेरा रेंज के बेरदा क्षेत्र में बाघिन टी-2307 अपने तीन नन्हे शावकों के साथ कैमरा ट्रैप में कैद हुई है। इस दुर्लभ और मनमोहक दृश्य की पुष्टि वन विभाग की टीम ने की है।
वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री संजय शर्मा ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए साझा की। शर्मा ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए इस खुशखबरी की जानकारी साझा करते हुए इसे प्रदेश के लिए गर्व का पल बताया। उन्होंने कहा कि बाघों की बढ़ती संख्या राज्य के संरक्षण कार्यों की महत्वपूर्ण सफलता को दर्शाती है। यह प्रमाण है कि रणथंभौर टाइगर रिज़र्व सुरक्षित आवास और पर्यावरण संरक्षण में लगातार मजबूत उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है।

तीन नए शावकों का जन्म जंगल के भविष्य को और समृद्ध करेगा। शावक दिखने के बाद रणथंभौर टाइगर रिज़र्व के उप वन संरक्षक मानस सिंह ने स्टाफ को उस क्षेत्र में मॉनिटरिंग बढ़ाने के निर्देश दिए हैं, जिससे बाघिन और उसके शावकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
#NewsExpressRajasthan #RanthamboreTigerReserve #T2307 #TigerCubs #WildlifeConservation #BigCatSightings #RajasthanWildlife #NatureVictory
