जयपुर। जंगलों में सफाई अभियान के तहत शहर के बीच स्थित झालाना लेपर्ड रिजर्व में मंगलवार सुबह सफ़ाई अभियान चलाया गया। इस दौरान वन क्षेत्र से प्लास्टिक की बोतले, पॉलिथीन का कचरा सहित अन्य कचरा इकठ्ठा किया गया। झालाना के रेंजर देवेंद्र राठौड़ ने बताया गया कि सफाई अभियान में वन विभाग के स्टाफ ने भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। इस दौरान सहायक वनपाल कृष्ण कुमार मीणा के साथ ही शहर की एक निजी एनजीओ के सदस्यों ने भी हिस्सा लिया। रेंजर देवेन्द्र राठौड़ ने बताया कि यहां समय समय पर इस तरह की गतिविधियां आयोजित की जाती हैं। ताकि जंगल को साफ सुथरा रखा जाए।
झालाना लेपर्ड रिजर्व में चलाया सफाई अभियान, ताकि जंगल रहे साफ
