मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की केन्द्रीय मंत्रियों से भेंट, राजस्थान में विभिन्न क्षेत्रों में चल रही परियोजनाओं और विकास कार्यों की दी जानकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों जे.पी.नड्डा, प्रहलाद जोशी और सी.आर.पाटिल से मुलाकात कर प्रदेश में चल रही विभिन्न परियोजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी दी।

केन्द्रीय परिवार कल्याण और रसायन एवं उर्वरक मंत्री से भेंट

मुख्यमंत्री शर्मा ने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और रसायन एवं उर्वरक मंत्री जे.पी.नड्डा से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर शर्मा ने दिसम्बर में जयपुर में होने वाले राईजिंग राजस्थान ग्लोबल इंवेस्टमेंट समिट 2024 की तैयारियों की जानकारी दी।

केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर.पाटिल से भेंट

मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर.पाटिल से भेंट कर उनको राजस्थान में जल जीवन मिशन तथा पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ई.आर.सी.पी.) की वर्तमान प्रगति एवं क्रियान्वयन के विषय में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही प्रदेश से संबंधित अन्य विकास कार्यों को लेकर उनके साथ वार्ता की।

केन्द्रीय उपभोक्ता, खाद्य व सार्वजनिक वितरण तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री से भेंट

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने केन्द्रीय उपभोक्ता, खाद्य व सार्वजनिक वितरण तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रहलाद जोशी से भेंट कर उन्हें राजस्थान में उनकी सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों, जन कल्याणकारी योजनाओं, ऊर्जा क्षेत्र में नवाचारों एवं कृषि उत्पादन में वृद्धि की विस्तृत जानकारी दी। इसके अतिरिक्त राज्य में खाद्य सुरक्षा, सार्वजनिक वितरण प्रणाली के सुदृढ़ीकरण एवं नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में भविष्य की योजनाओं पर सार्थक चर्चा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!