प्रमुख शासन सचिव पर्यटन राजेश यादव ने गांधी वाटिका का किया निरीक्षण

जयपुर। प्रमुख शासन सचिव पर्यटन, कला एवं संस्कृति व पुरातत्व एवं संग्रहालय राजेश यादव ने जयपुर के सेन्ट्रल पार्क स्थित गांधी वाटिका का शुक्रवार को निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पर्यटन आयुक्त रूकमणि रियाड़ पुरातत्व एवं संग्रहालय निदेशक पंकज धरेन्द्र तथा गांधी वाटिका के अधीक्षक नीरज त्रिपाठी उपस्थित रहें।

प्रमुख शासन सचिव पर्यटन राजेश यादव ने कई स्थानों पर संग्रहालय में राइटअप स्टैंडी लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने क्यू आर कोड लिंक के माध्यम से शार्ट वर्चुअल टूर बनवाए जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने स्कूल, कॉलेज शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों से सम्पर्क पर कर छात्र-छात्राओं को गांधी वाटिका में भ्रमण करवाए जाने के लिए प्रेरित कराने के लिए भी निर्देश दिए।

राजेश यादव ने म्यूजियम में हिन्दी की ऑडियों को अंग्रेजी भाषा में अनुवाद करवाकर पर्यटकों की डिमाण्ड अनुसार दिखाया जाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर यहां की चीजों का प्रचार-प्रसार किया जाने के निर्देश दिए। प्रमुख शासन सचिव ने गांधी वाटिका में लाईब्रेरी में पुस्तकों की संख्या को बढ़ाने और रेफरेन्स लाइब्रेरी के रूप में तैयार किया जाने निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!