ब्रह्मा मंदिर कॉरिडोर और सरोवर परिक्रमा मार्ग बनेगा शांति और संस्कृति का संगम

जयपुर। उप मुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री दिया कुमारी ने कहा कि पुष्कर-अजमेर के ब्रह्मा मंदिर कॉरिडोर और सरोवर परिक्रमा मार्ग का विकास इस प्रकार किया जाए कि यहां आने वाले श्रद्धालु और पर्यटक आध्यात्मिक शांति और आनंद का अनुभव कर सकें। उन्होंने निर्देश दिए कि डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) को अंतिम रूप से प्रस्तुत किया जाए ताकि कार्य शीघ्र शुरू हो सके।

सचिवालय में आयोजित बैठक में राजस्थान धरोहर प्राधिकरण अध्यक्ष ओंकार सिंह लाखावत, प्रमुख शासन सचिव पर्यटन राजेश यादव, पर्यटन आयुक्त रुक्मणि रियाड़, अजमेर विकास प्राधिकरण के अधिशाषी अभियंता अरुण वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। प्रस्तुतीकरण में 2011 में बने 2031 मास्टर प्लान के आधार पर भूमि चिन्हिकरण और विकास योजना पर विस्तार से जानकारी दी गई।

बैठक में सुझाव दिया गया कि घाटों तक जाने के मार्ग को सुधारा जाए, सड़कों और फुटपाथों का विकास किया जाए तथा शेड और आधुनिक सुविधाएं जोड़ी जाएं। प्रत्येक घाट के महत्व को प्रदर्शित करने के लिए विशेष योजना बनेगी। साथ ही, प्रवेश द्वार से पहले पार्किंग, आगे की यात्रा के लिए ट्राम जैसे पब्लिक ट्रांसपोर्ट, बस जंक्शन, पौराणिक म्यूजियम और गौशाला के विकास पर भी चर्चा हुई।

दिया कुमारी ने कहा कि महाराणा प्रताप टूरिस्ट सर्किट और पुष्कर-अजमेर परियोजनाओं के विकास में धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। इन प्रयासों से पुष्कर आने वाले पर्यटकों को समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और आधुनिक सुविधाओं का अनूठा अनुभव मिलेगा।

#NewsExpressRajasthan #PushkarDevelopment #AjmerTourism #BrahmaTempleCorridor #CulturalHeritage #SpiritualJourney #TourismGrowth #PeacefulPushkar #IndiaTourism #HeritageWithModernity

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!