ओडिशा में ब्लैक पैंथर दिखा शावक के साथ, वन विभाग के अधिकारी ने शेयर किया वीडियो

भुवनेश्वर। वन क्षेत्रों से कई बार वन्यजीवों के कुछ ऐसे वीडियो सामने आगे हैं , जो रोमांचित कर देते हैं। एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर वन्यजीव प्रेमी उत्साहित हैं। ओडिशा के नयागढ़ जिले में एक दुर्लभ प्रजाति का मेलेनिस्टिक लेपर्ड (ब्लैक पैंथर) शावक के साथ देखा गया। वहां के मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक प्रेम कुमार झा ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर इसका एक वीडियो भी साझा किया है।

इस पर प्रेम कुमार झा ने लिखा है कि ‘मध्य ओडिशा में एक दुर्लभ मेलेनिस्टिक तेंदुआ अपने शावक के साथ देखा गया है, जो इस क्षेत्र की अविश्वसनीय जैव विविधता को दर्शाता है। ये ब्लैक पैंथर्स पारिस्थितिकी तंत्र के लिए महत्वपूर्ण हैं। उनके आवास की रक्षा करना एक समृद्ध वन्यजीव विरासत सुनिश्चित करता है।’ अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

#NewsExpressRajasthan #WildLifeNewsRajasthan #BrekingNewsRajasthan #BlackLepardNewsOdisha #TrendingNewsRajasthan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!