जयपुर। केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान में दो दिवसीय WWD और बर्ड फेस्टिवल 2025 में लगभग 500 प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिनमें युवा, स्कूली बच्चे, प्रकृति गाइड और रिक्शा चालक शामिल थे। उप वन संरक्षक मानस सिंह ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत एक फोटो प्रतियोगिता की घोषणा के साथ हुई। विभिन्न स्कूलों के लगभग 200 बच्चों ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। इनमें फील्ड विजिट, क्विज़, विशेष व्याख्यान और एक ड्राइंग प्रतियोगिता शामिल थी। बच्चों को पक्षी देखने, उनकी पहचान करने और पक्षी प्रजातियों के महत्व के बारे में जानकारी मिली। मानस सिंह ने बताया कि ई-रिक्शा चालकों ने बच्चों को निःशुल्क परिवहन उपलब्ध कराया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का समापन सर्वश्रेष्ठ चित्रों तथा स्वच्छता अभियान में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कार प्रदान देकर हुआ।
केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान में बर्ड फेयर का हुआ समापन
