रानी के पांच शावकों में तीन नर और दो मादा, वीडियो में देखें मां की एक छिंक से कैसे डरे शावक

जयपुर। नाहरगढ जैविक उद्यान में बाघिन रानी के शावक स्वस्थ बताए जा रहे हैं। इन पांच शावकों में एक सफेद और चार गोल्डन शावक हैं। प्रदेश में ऐसा पहली बार हुआ कि किसी बाघिन ने किसी जैविक उद्यान में एक साथ पांच शावकों को जन्म दिया। बाघिन रानी शावकों का पूरा ध्यान रख रही है। शावक भी दिनभर मां के आसपास ही रहते हैं। करीब दो माह के हो चुके इन पांच शावकों में तीन नर और दो मादा शावक हैं।

शावकों को बीमारी से बचाने के लिए उन्हें आवश्यक दवाइयां दी जाती हैं। इसके साथ ही उन्हें टीके भी लगाए गए हैं। अब शावकों को धीरे धीरे कराल एरिया में छोड़ा जाएगा ताकि इसकी फिजिकल एक्टिविटी बनी रहे। यहां स्टाफ सीसीटीवी कैमरे से भी इनकी निगरानी कर रहे हैं। इनकी रोजाना की एक्टिविटी को रजिस्टर में दर्ज किया जा रहा है। इस बीच वीडियो में देखा जा सकता है कि मां की एक छिंक से शावक कैसे डर गए थे।

यहां सफेद बाघों की संख्या हुई दो

नाहरगढ जैविक उद्यान में अब सफेद बाघों की संख्या दो हो गई है। बाघिन रानी ने इससे पहले भी दो शावकों को जन्म दिया था। इनमें से भी एक सफेद शावक था। जिन्हें जैविक उद्यान में भालु के पास वाले पिंजरे में रखा गया है। यहां टूरिस्ट भी इन्हें भीम और स्कंदी नाम लेकर पुकारते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!