हवामहल में गूंजा वन्देमातरम, 150वीं वर्षगांठ पर देशभक्ति का उत्सव

विद्यार्थियों, स्टाफ और पर्यटकों की सहभागिता से ऐतिहासिक स्मारक बना राष्ट्रप्रेम का साक्षी

जयपुर। राष्ट्रगीत वन्देमातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर हवामहल स्मारक परिसर देशभक्ति के रंग में रंग गया। शनिवार को आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में श्री राधागोविन्द राजकीय महाविद्यालय, कंवर नगर, ब्रह्मपुरी, जयपुर के विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से वन्देमातरम राष्ट्रगीत की भावपूर्ण प्रस्तुति दी। इस आयोजन में स्मारक स्टाफ के साथ बड़ी संख्या में पर्यटकों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

रंगोली से उकेरी देशभक्ति
हवामहल अधीक्षक सरोजनी चंचलानी ने बताया कि प्राचार्या सुमन भाटिया एवं डॉ. संगीता कुमारी के नेतृत्व में विद्यार्थियों द्वारा हवामहल परिसर में आकर्षक रंगोली बनाई गई। रंगोली के माध्यम से वन्देमातरम शब्द की महत्ता और उसका ऐतिहासिक व सांस्कृतिक संदेश समझाया गया, जिसने सभी का ध्यान आकर्षित किया।

स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाया जोश
इस अवसर पर ब्राइट फ्यूचर पब्लिक स्कूल, जनता कॉलोनी, जयपुर के विद्यार्थियों के लिए स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यालय प्रबंधक तेजेंद्र शर्मा एवं पदमा हेमनानी के सहयोग से आयोजित इस प्रतियोगिता में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए गए।

धरोहर संरक्षण का संदेश
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को हवामहल स्मारक के इतिहास की जानकारी दी गई और धरोहर संरक्षण व स्वच्छता का संदेश दिया गया। वन्देमातरम सेल्फी स्टैंड पर समूह सेल्फी और देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति ने पर्यटकों को भी आकर्षित किया।

#NewsExpressRajasthan #VandeMataram150 #HawaMahal #PatrioticCelebration #IndianHeritage #CulturalPride #StudentsForNation #IncredibleIndia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!