भोपाल। वन विहार नेशनल पार्क में वन्यजीव एक्सचेंज कार्यक्रम के तहत पिछले साल 21 दिसम्बर, 2024 को शकरबाग, जूनागढ़ गुजरात से लाए गए एशियाटिक शेरों को पर्यटकों के अवलोकनार्थ क्वारेन्टाइन एनक्लोजर से 15 फरवरी शनिवार को सुबह छोड़ा जाएगा।
संचालक वन विहार ने बताया कि दोनों एशियाटिक शेरों में एक नर जूना एवं एक मादा गिरी है। इन दोनों लायंस को बाड़े में क्वारेन्टाइन कर रखा गया था और इसकी सतत निगरानी की जा रही थी। वर्तमान में दोनों पूर्णत: स्वस्थ हैं।