सिंधु सभ्यता की अनोखी झलक और सांस्कृतिक पुनर्जागरण से पर्यटन को मिलेगी नई पहचान
जयपुर। मुख्यमंत्री बजट घोषणा के तहत राजकीय संग्रहालय, अजमेर के संरक्षण, जीर्णोद्धार और उन्नयन कार्यों का शुभारम्भ बुधवार को उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी और विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने किया।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि संग्रहालय समाज की धरोहर होते हैं, जो प्राचीन सभ्यता, कला और जीवनशैली को नई पीढ़ियों तक पहुंचाते हैं। उन्होंने बताया कि संग्रहालय विकास के लिए 5 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। इसके साथ ही हेरिटेज लाइब्रेरी का नवीनीकरण, पांडुलिपियों का डिजिटलीकरण और स्थानीय कारीगरों को बढ़ावा देने के लिए सोविनियर शॉप की स्थापना भी की जाएगी।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सिंधु दर्शन दीर्घा पर्यटकों को विश्व की प्राचीनतम सभ्यता से रूबरू कराएगी। उन्होंने इसे सांस्कृतिक पुनर्जागरण बताते हुए कहा कि संग्रहालय नई पीढ़ी को उनके पूर्वजों की विरासत से जोड़ने का सशक्त माध्यम बनेगा।
अजमेर के पर्यटन विकास की दिशा में यह पहल महत्वपूर्ण है। लेपर्ड सफारी, वरुण सागर सौंदर्यकरण और साइंस पार्क जैसी योजनाओं के साथ यह शहर धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यावरणीय पर्यटन का केंद्र बनेगा। संग्रहालय का यह उन्नयन न केवल धरोहर संरक्षण की दिशा में कदम है बल्कि स्थानीय युवाओं को रोजगार और पर्यटन को नई ऊंचाई भी प्रदान करेगा।
#NewsExpressRajasthan #AjmerMuseum #IndusValleyHeritage #CulturalRenaissance #SaveOurHeritage #TourismBoost #HeritagePreservation #IncredibleAjmer