राजस्थान में जनगणना 2027 की तैयारियां तेज, 41 जिलों व 10 नगर निगमों की व्यापक समीक्षा

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए नोडल अधिकारी ने दिए दिशा-निर्देश, स्व-गणना अभियान पर रहेगा खास फोकस

जयपुर। राजस्थान के सभी 41 जिलों एवं 10 नगर निगमों में जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर राज्य स्तर पर महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। यह बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नोडल अधिकारी (जनगणना) एवं प्रमुख शासन सचिव भवानी सिंह देथा और जनगणना कार्य निदेशक बिष्णु चरण मल्लिक की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक में सभी जिला कलेक्टर, नगर निगम आयुक्त और जिला जनगणना अधिकारियों ने अपनी-अपनी टीमों के साथ भाग लिया।

जनगणना कार्य निदेशक मल्लिक ने जिलावार प्रगति की समीक्षा करते हुए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। वहीं नोडल अधिकारी ने जनगणना के सफल आयोजन के लिए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया। साथ ही 1 मई से 15 मई के बीच अधिकाधिक स्व-गणना सुनिश्चित करने के लिए सभी जिलों को प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए।
#NewsExpressRajasthan #Census2027 #RajasthanCensus #DigitalIndia #SelfEnumeration #GovernanceIndia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!