इंदिरा गांधी नगर में देर रात दिखा लेपर्ड, वन विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील

जयपुर। शहर के इंदिरा गांधी नगर सेक्टर-1 क्षेत्र में एक मार्च की देर रात उस समय हड़कंप मच गया जब कॉलोनी के आसपास एक लेपर्ड दिखाई दिया। स्थानीय लोगों ने जैसे ही वन्यजीव को देखा, तुरंत वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और क्षेत्र का निरीक्षण किया। एहतियात के तौर पर आसपास के लोगों को सतर्क रहने और रात के समय घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लेपर्ड दिखाई देते ही आसपास के कुत्तों ने भौंकना शुरू कर दिया, जिससे वह घबराकर जंगल की दिशा में भाग गया। घटना के बाद कॉलोनी में दहशत का माहौल रहा, हालांकि किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।
वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि यदि फिर से लेपर्ड दिखाई दे तो उसे उकसाने या पीछा करने की कोशिश न करें, बल्कि तुरंत विभाग को सूचना दें।

#NewsExpressRajasthan#JaipurLeopard #LeopardAlert #UrbanWildlife #WildlifeInCity #StayAlertJaipur

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!