जोधपुर ने पर्यटन में रचा नया कीर्तिमान

2025 में 38 लाख से अधिक पर्यटकों का आगमन, मुख्यमंत्री ने जताई प्रसन्नता

जयपुर। राजस्थान के पर्यटन मानचित्र पर जोधपुर ने वर्ष 2025 में एक नया इतिहास रच दिया है। बीते वर्ष 38 लाख से अधिक देशी-विदेशी पर्यटकों के आगमन के साथ जोधपुर ने स्वयं को एक ‘कम्प्लीट टूरिस्ट डेस्टिनेशन’ के रूप में स्थापित किया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे प्रदेश के लिए गौरव का क्षण बताया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से पर्यटन अवसंरचना को सुदृढ़ किया गया, ऐतिहासिक धरोहरों का संरक्षण हुआ तथा कनेक्टिविटी, स्वच्छता, सुरक्षा और पर्यटक सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार हुआ। उन्होंने कहा कि जोधपुर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, भव्य ऐतिहासिक स्मारक, लोककला और पारंपरिक हस्तशिल्प विश्वभर के पर्यटकों को आकर्षित कर रहे हैं।

#NewsExpressRajasthan #JodhpurTourism #TourismRecord2025 #CompleteTouristDestination #IncredibleRajasthan #HeritageAndDevelopment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!