जयपुर बर्ड फेस्टिवल 2026 का आगाज़: पंखों की उड़ान के साथ संरक्षण का संदेश

जयपुर। प्रकृति संरक्षण के संदेश और आर्द्रभूमियों को बचाने के संकल्प के साथ जयपुर बर्ड फेस्टिवल 2026 का शुभारंभ शनिवार को कानोता कैंप रिजॉर्ट, जामडोली में हुआ। Join the Celebration of Wings & Wetlands थीम पर आयोजित इस दो दिवसीय राज्य स्तरीय फेस्टिवल ने पहले ही दिन प्रकृति प्रेम, जागरूकता और रचनात्मकता का अनूठा संगम प्रस्तुत किया। ग्रीन पीपल सोसायटी (जयपुर चैप्टर) द्वारा वन विभाग और डब्ल्यूडब्ल्यूएफ इंडिया के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में विशेषज्ञों, विद्यार्थियों और प्रकृति प्रेमियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही।

विद्यार्थियों में जागी प्रकृति संरक्षण की चेतना
फेस्टिवल के पहले दिन नेचर क्विज, पेंटिंग प्रतियोगिता, बर्ड फोटोग्राफी, बटरफ्लाई प्रदर्शनी, डाक टिकट प्रदर्शनी, रैप्टर प्रदर्शनी और वीआर अनुभव जैसे कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहे। इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों और युवाओं में पक्षियों व आर्द्रभूमियों के संरक्षण के प्रति संवेदनशीलता विकसित करने का प्रयास किया गया।

बर्ड वाचिंग में बच्चों ने देखीं 25 से अधिक प्रजातियां
बर्ड एक्सपर्ट डॉ. सतीश शर्मा सहित विशेषज्ञों ने बर्ड वाचिंग सत्र में बच्चों को शॉवलर, स्पॉट-बिल डक, ग्रे हेरॉन, इग्रेट, कॉरमोरेंट, ग्रेब और मैना जैसी 25 से अधिक पक्षी प्रजातियों की जानकारी दी। वहीं बटरफ्लाई एक्सपर्ट मुकेश पंवार ने तितलियों की लाइव लाइफ साइकल प्रदर्शित कर बच्चों को आकर्षित किया।

कला और रचनात्मकता से सजा उत्सव
फोटो व पेंटिंग प्रदर्शनी, लाइव आर्ट, ओरिगामी और किरिगामी गतिविधियों ने प्रतिभागियों को प्रकृति से जोड़ा। टेटू कलाकारों ने बच्चों के चेहरे पर पक्षियों की आकृतियां बनाकर कार्यक्रम को और रंगीन बनाया।

विशेष कार्यशालाएं और राज्य स्तरीय विमर्श
कार्यक्रम में लगभग 30 रिसोर्स पर्सन्स के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला और 15 उभरते लेखकों के लिए लेखन कार्यशाला आयोजित की गई। राज्य स्तरीय सम्मेलन में विभिन्न विभागों और विशेषज्ञों ने संरक्षण विषयों पर विचार साझा किए।

#NewsExpressRajasthan #JaipurBirdFestival #WingsAndWetlands #BirdConservation #WetlandConservation #NatureAwareness #SaveBirds #WildlifeConservation #BirdWatchingIndia #EcoTourism #NatureLovers #ProtectBiodiversity #GreenInitiative #WildlifeEducation #SaveWetlands #BirdingCommunity

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!