ब्लड, आंख और लार के सैंपल लिए; वन विभाग की पहल से संरक्षण को मिली मजबूती
जयपुर। आमेर के कुंडा स्थित हाथी गांव में वन विभाग द्वारा आयोजित हाथी स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में दो दिनों में 76 हाथियों की गहन जांच की गई। विशेषज्ञों की टीम ने हाथियों के ब्लड, आंख और लार सहित विभिन्न सैंपल लेकर उन्हें जांच के लिए राज्य रोग निदान केंद्र भेजा। शिविर में नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क के उप निदेशक डॉ. अरविंद माथुर और जयपुर जू के वरिष्ठ वन्यजीव चिकित्सक डॉ. अशोक तंवर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। यह पहल हाथियों के बेहतर स्वास्थ्य, नियमित मॉनिटरिंग और वन्यजीव संरक्षण के प्रति वन विभाग की गंभीरता को दर्शाती है।
#NewsExpressRajasthan #ElephantHealth #WildlifeCare #JaipurNews #SaveElephants
