जयपुर। शासन सचिव पर्यटन, कला एवं संस्कृति तथा पुरातत्व विभाग रवि जैन ने बताया कि गांधी वाटिका (गांधी दर्शन म्यूजियम) का संचालन बुधवार (गांधी जयन्ती) से कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा प्रारम्भ किया जा रहा है।
शासन सचिव ने बताया कि गांधी वाटिका (गांधी दर्शन म्यूजियम) दो अक्टूबर से प्रातः 10 से सांय 5बजे तक पर्यटकों के लिए खुला रहेगा। म्यूजियम माह अक्टूबर, 2024 में नि:शुल्क रहेगा।
शासन सचिव ने बताया कि गांधी वाटिका में गांधी जी के बचपन, उनकी जीवन यात्रा, दक्षिण अफ्रीका यात्रा, सत्याग्रह, भारत छोड़ो आन्दोलन इत्यादि को दर्शाया गया है। गांधी वाटिका विद्यार्थियों एवं पर्यटकों के लिए एक आकर्षण का केन्द्र रहेंगी।