सरिस्का में बाघिन 2302 और शावकों की लगातार साइटिंग

वन्यजीव प्रेमियों के लिए खुशखबरी, अगले तीन दिनों में पर्यटकों की अच्छी भीड़ की उम्मीद

जयपुर। सरिस्का बाघ परियोजना के बफर क्षेत्र में बाघिन 2302 और उसके शावकों की लगातार साइटिंग से पर्यटकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। सफारी के दौरान बाघिन को शावकों के साथ खुले में विचरण करते देख पर्यटकों को यादगार अनुभव मिल रहा है। वन विभाग के अनुसार, अनुकूल मौसम और लगातार साइटिंग के चलते आगामी तीन दिनों में पर्यटकों की संख्या में अच्छी बढ़ोतरी की संभावना है। इससे न सिर्फ पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि सरिस्का में वन्यजीव संरक्षण के सकारात्मक परिणाम भी सामने आ रहे हैं।

#NewsExpressRajasthan #SariskaTigerReserve #TigerSighting #Tigress2302 #WildlifeTourism

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!