अनूप श्रीवास्तव को मिला ‘रेवोल्यूशनरी म्यूजियम एक्सीलेंस अवार्ड’, उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने किया सम्मानित

जयपुर। नाहरगढ़ फोर्ट स्थित जयपुर वेक्स म्यूजियम और खजाना महल के फाउंडर एवं क्यूरेटर अनूप श्रीवास्तव को एक न्यूज चैनल की ओर से ‘रेवोल्यूशनरी म्यूजियम एक्सीलेंस अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान राजस्थान की उप मुख्यमंत्री और पर्यटन मंत्री दिया कुमारी ने प्रदान किया। इस अवसर पर पर्यटन सचिव राजेश यादव, न्यूज चैनल के सीईओ पवन अरोड़ा और कमिश्नर पर्यटन रुक्मणी रियार भी मौजूद रहे।

अनूप श्रीवास्तव ने 2016 में नाहरगढ़ फोर्ट के महत्वपूर्ण हिस्से को रिस्टोर कर उसे जयपुर वेक्स म्यूजियम और शीश महल के रूप में विकसित किया, जिससे नाहरगढ़ फोर्ट के पर्यटकों की संख्या में अभूतपूर्व वृद्धि हुई। 12 लाख से अधिक पर्यटकों के फुटफॉल ने इसे प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल कर दिया। 2022 में उन्होंने 200 साल पुराने बारूद खाना परिसर को पुनर्स्थापित कर ‘खजाना महल’ का रूप दिया, जहां आज 2 लाख से अधिक पर्यटक जेम्स और ज्वैलरी की अनोखी विरासत देखने आते हैं।

उनके प्रयासों ने न केवल जयपुर के पर्यटन को नई दिशा दी, बल्कि स्थानीय कलाकारों और शिल्पकारों के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ाए। सम्मान प्राप्त करते हुए अनूप श्रीवास्तव ने कहा कि यह उपलब्धि व्यक्तिगत नहीं बल्कि पूरी टीम के समर्पण का परिणाम है। उन्होंने भविष्य में भी राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत को विश्व स्तर पर स्थापित करने का संकल्प जताया।

#NewsExpressRajasthan #RevolutionaryMuseumExcellenceAward #AnupSrivastava #JaipurWaxMuseum #KhazanaMahal #NaharGarhFort #RajasthanTourism #CulturalHeritage #MuseumInnovation #TourismExcellence #DiyaKumari #JaipurMuseums #IncredibleRajasthan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!