1 जनवरी से 31 मई तक कुल 10,29,803 पर्यटक श्रीलंका आए, इनमें से 2,04,060 भारतीय

वर्ष 2025 के पहले छह महीनों में बीलंका के पर्यटन क्षेत्र ने $1.54 बिलियन से अधिक की आय अर्जित की

भारतीय पर्यटकों के लिए वीजा फ्री प्रवेश, कुल आगमन में भारत की हिस्सेदारी 20 प्रतिशत

श्रीलंकन एयरलाइंस 9 भारतीय शहरों से श्रीलंका के लिए 90 उड़ानों का करती है संचालन

इंडिगो, एयर इंडिया और विस्तारा द्वारा भारत के प्रमुख शहरों से दैनिक उड़ानें उपलब्ध

जयपुर। श्रीलंका टूरिज्म #SrilankaTourism भारत के प्रमुख बाज़ारों में देश के विविध पर्यटन आकर्षणों को प्रमुखता से प्रस्तुत करते हुए, भारतीय पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए अपनी प्रचार रणनीति को तेज कर रहा है। इसी कड़ी में 23, 25 और 27 जून को लखनऊ, चंडीगढ़ और जयपुर में एक श्रृंखला के अंतर्गत बी2बी रोड शो और नेटवर्किंग शामों का आयोजन किया गया।

उत्तर प्रदेश, पंजाब और राजस्थान से अधिक पर्यटकों को आकर्षित करने के उद्देश्य से, श्रीलंका टूरिज्म प्रमोशन ब्यूरो #SLTPB और श्रीलंका कन्वेंशन ब्यूरो #SLCB द्वारा आयोजन किए जा रहे हैं। ताकि श्रीलंका को वर्षभर उपयुक्त और हर प्रकार के पर्यटकों के लिए आदर्श गंतव्य के रूप में प्रस्तुत किया जा सके।

ये कार्यक्रम #SrilankaTourism श्रीलंका के पर्यटन उद्योग, विविध आकर्षणों, लचीलापन और विकास को उजागर करेंगे तथा भारत-श्रीलंका के बीच संबंधों को और मजबूत बनाएंगे। विदेश मामलों, प्रवासी श्रमिकों और पर्यटन मंत्री विजीथा हेराथ तथा पर्यटन उप मंत्री प्रो. रुवान रणसिंघे के नेतृत्व में #SLTPB और #SLCB के वरिष्ठ अधिकारियों सहित श्रीलंका पर्यटन क्षेत्र से जुड़े 35 से अधिक प्रतिनिधियों का एक शिष्टमंडल इन कार्यक्रमों में भाग ले रहा है।

प्रतिनिधिमंडल में डेस्टिनेशन मैनेजमेंट कंपनियों और अग्रणी होटल व रिसॉर्ट्स, टूर ऑपरेटर एवं सेवा प्रदाता शामिल हैं। भारतीय उद्योग जगत के समकक्षों के साथ B2B बैठकें आयोजित की जाएंगी। प्रत्येक शहर में 200 से अधिक प्रतिभागी शामिल होंगे जिनमें भारतीय ट्रैवल एजेंट्स, उद्योग के प्रमुख व्यक्ति और मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

भारत लगातार श्रीलंका के लिए शीर्ष स्रोत बाजार बना हुआ है। जनवरी से मई 2025 के अंत तक, श्रीलंका ने कुल 10,29,803 पर्यटकों का स्वागत किया, जिनमें से 2,04,060 पर्यटक भारत से थे। दोनों देशों के बीच गहराते पर्यटन संबंधों को उजागर करता है। श्रीलंका की आय पहले छह महीनों में ही USD 1.54 बिलियन पार कर चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!