एक लाख से ज्यादा योग स्थानों के साथ राजस्थान सबसे आगे

राजस्थान इस अभियान में सबसे आगे है, जहां 1,38,033 संगठनों ने कराया पंजीकरण

योग संगम कार्यक्रम के लिए पंजीकरण 4 लाख के आंकड़े को पार कर रचा इतिहास

आंध्र प्रदेश 1 लाख से ज्यादा कार्यक्रमों के साथ दूसरे स्थान पर है जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया

नई दिल्ली। 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (आईडीवाई) 2025 के प्रमुख कार्यक्रम योग संगम के लिए पंजीकरण 4 लाख के आंकड़े को पार कर गया है, जो पारंपरिक स्वास्थ्य तरीकों के माध्यम से समग्र स्वास्थ्य के लिए एक वैश्विक प्रकाश स्तंभ के रूप में भारत की भूमिका को सार्थक करता है। उल्लेखनीय है कि देश में किसी भी कार्यक्रम ने कभी भी इतने बड़े पैमाने पर सुनिश्चित भागीदारी हासिल नहीं की है।

देश भर में 21 जून को लाखों जगहों पर एक साथ ऐतिहासिक योग प्रदर्शन होगा, जो भारत की स्वास्थ्य यात्रा में एक ऐतिहासिक क्षण होगा। इस राष्ट्रव्यापी आंदोलन का सबसे शानदार प्रदर्शन विशाखापत्तनम में होगा, जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और आयुष मंत्रालय के केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव, 5 लाख से अधिक योग प्रेमियों के साथ सामान्य योग का प्रदर्शन करेंगे।

21 जून को सुबह 6:30 से 7:45 बजे तक होने वाला योग संगम अब तक का सबसे बड़ा सामूहिक योग कार्यक्रम बनने जा रहा है, जिसमें लाखों संस्थान, संगठन और समुदाय एक साथ हिस्सा लेंगे। राजस्थान इस अभियान में सबसे आगे है, जहां 1,38,033 संगठनों ने पंजीकरण कराया है। इसके बाद इन राज्यों का नंबर आता है।

आंध्र प्रदेश: 1,38,033

उत्तर प्रदेश: 1,01,767

मध्य प्रदेश: 26,159

गुजरात: 19,951

हिमाचल प्रदेश: 12,000

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!